'मैडम स्पीकर' की जगह 'स्पीकर सर' ही बोलते रहे सांसद
लोकसभा अध्यक्ष के पद पर मीरा कुमार के निर्वाचन के बाद उन्हें बधाई देने के लिए उठे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता वासुदेब आचार्या ने सबसे पहले उन्हें 'स्पीकर सर' कहकर पुकारा। इसके बाद भी कई मौकों पर उन्होंने 'स्पीकर सर' ही पुकारा। सदन में बैठे सदस्यों ने उन्हें टोका भी कि अब 'स्पीकर सर' नहीं 'मैडम स्पीकर' बोलिए। अब तो आदत डाल लीजिए। लेकिन आचार्य तो अपनी धुन में थे। बाद में उन्हें जब इस बात का अहसास हुआ तो उन्होंने अपने भाषण के अंत में जोर देकर कहा 'मैडम स्पीकर'।
यह सिलसिला आगे भी जारी रहा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी अध्यक्ष महोदय कहते सुने गए। शिवसेना के चंद्रकांत खरे ने भी स्पीकर महोदय कहकर लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications