पाकिस्तानी सेना का चारबाग पर नियंत्रण
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बयान में कहा गया, "सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक चारबाग पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। नियंत्रण स्थापित होने के बाद तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने यहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है। "
बयान में कहा गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के स्वात जिले में अलग-अलग इलाकों में तीन आतंकवादी मारे गए जबकि सेना के जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
पिछले 26 अप्रैल से शुरू किए गए सेना के अभियान में अब तक 1300 आतंकवादी मारे जा चुके हैं जबकि सुरक्षा बलों के 85 जवानों की मौत हुई है।
बयान में कहा गया बुनेर जिले में सेना ने बुधवार सुबह अपना अभियान शुरू किया और तालिबान के गढ़ पीर बाबा और भाई कलय पर सफलतापूर्वक नियंत्रण स्थापित कर लिया।
निचले दीर जिले में स्थिति सुधर रही है और वहां सेना ने गुलाबाद से शेवा तक और किपिअरी से असबंद तक नियंत्रण स्थापित करने के लिए अभियान शुरू किया है।
सेना ने स्वात में विस्थापितों के बीच अब तक 803 टन राशन और राहत सामग्री का बंटवारा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications