ब्राजील ने लापता विमान का मलबा मिलने की पुष्टि की
रियो डी जेनेरियो, 3 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के रक्षा मंत्री नेल्सन जोबिम ने कहा है कि एयर फ्रांस के लापता यात्री विमान 'एयरबस 330-200' का मलबा अटलांटिक महासागर में पाया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जोबिम ने मंगलवार को कहा, "ब्राजीली वायुसेना के एक विमान ने पाया कि फर्नाडो डी नोरोन्हा द्वीप के 640 किलोमीटर क्षेत्र में लापता विमान के मलबे का कुछ हिस्सा बिखरा हुआ था।"
गौरतलब है कि यह विमान रियो डी जेनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद सोमवार सुबह लापता हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications