लाओस में ब्रिटेन की गर्भवती महिला को मिली उम्र कैद की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए ने ब्रिटेन के उच्चयोग के प्रवक्ता डेनियल पेंटर के हवाले से लिखा है, "आरोबेटर को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। गर्भवती होना उसके लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। हम फिलहाल ओरोबेटर से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।"
20 साल की ओरोबेटर को पिछले साल अगस्त में 680 ग्राम हेरोइन के साथ विएंतेन में एक विमान में सवार होते वक्त गिरफ्तार किया गया था। उसने हेरोइन अपनी कपड़ों के बीच छुपा रखी थी।
लाओस में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों को मौत की सजा देने का प्रावधान है लेकिन ऐसे मामलों में गर्भवती महिलाओं को सिर्फ उम्र कैद की सजा सुनाई जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications