इन्दौर के चिकित्सक हत्याकांड में पारदी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
इन्दौर के पुलिस अधीक्षक संजीव शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 30-31 मई की दरम्यानी रात डा. खान की हत्या और उनकी पत्नी विद्या खान पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पारदी गिरोह के तीन सदस्य तेजू बागरी, चांदुल तथा शब्बीर खान को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी आकाश पारदी अब भी फरार है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक डा. खान के घर में जिस तरह की वारदात हुई थी उससे पुलिस ने यही अनुमान लगाया था कि इसे जरायम पेशा जनजाति ने अंजाम दिया है। उसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पारदी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने डा़ खान के घर में लूटपाट की और डाक्टर दंपत्ति पर हमला भी किया। इस हमले में डा़ खान मारे गए और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। पुलिस इन आरोपियों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि डा. खान के घर से कितना माल लूटा और उसे कहां खपाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications