उत्तर प्रदेश में सपा विधायक गिफ्तार
आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक(शहर) ओ.पी.श्रीवास्तव ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को आज सुबह उनके आजमगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। उन पर आजमगढ़ के वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्याम सुंदर शर्मा के दफ्तर में जाकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ डाक अधीक्षक द्वारा एक स्थानीय निलंबित डाककर्मी को बहाल न किए जाने से नाराज विधायक दुर्गा प्रसाद ने गत 20 फरवरी को अपने समर्थकों के साथ उनके दफ्तर जाकर तोड़फोड़ करते हुए उनके साथ मारपीट की थी।
इस मामले में विधायक के खिलाफ पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। बुधवार को तीन महीने से ज्यादा समय की जांच के बाद पुलिस ने विधायक दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार किया।
ज्ञात हो कि आजमगढ़ से विधायक दुर्गा प्रसाद इस लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications