शिवराज ने की शरद पवार से भेंट
इस मुलाकात के दौरान चौहान ने पवार को बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की पर्याप्त खरीदी की गई है। इसके लिए किसानों को अधिक मूल्य और बोनस भी दिया गया है। पवार ने मध्यप्रदेश के गेहूं की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा से भी अच्छी किस्म का गेहूं मध्यप्रदेश में पैदा होता है।
चौहान ने पवार को याद दिलाया कि गत वर्ष बुंदेलखंड क्षेत्र में भीषण सूखे से निपटने के लिए केन्द्र से 1500 करोड़ रूपये की तात्कालिक सहायता और 24 हजार करोड़ रूपये की दीर्घकालीन योजना प्रस्तुत की गई थी लेकिन केन्द्र सरकार ने अभी तक कोई राशि नहीं दी।
मुलाकात के दौरान पवार ने चौहान को आश्वस्त किया कि वह राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए प्रदेश सरकार को केन्द्र से पर्याप्त मदद दिलाएंगे
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications