हॉलब्रुक 3 दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे
इस्लामाबाद पहुंचने के तुरंत बाद हॉलब्रुक पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात के लिए पहुंचे।
विदेश विभाग, रक्षा विभाग और यूएसएड के अधिकारियों के साथ आए हॉलब्रुक कुछ विस्थापित लोगों से भी मिलेंगे, जिससे सीधे तौर पर उनकी जरूरतों को समझ सकें।
अमेरिकी दूतावास से जारी बयान में कहा गया कि एनडब्ल्यूएफपी में जारी सैन्य कार्रवाई और विस्थापितों की आवश्यकताओं का अनुमान लगाने के राष्ट्रपति बराक ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के निर्देश पर हॉलब्रुक इस्लामाबाद पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications