शिवराज ने राष्ट्रीय राजमार्गो को चार लेन में बदलने की मांग की
चौहान ने कमलनाथ से आग्रह किया कि प्रदेश के देवास-ग्वालियर, आगरा-मुम्बई, झांसी-बमिठा, सतना से बेला रीवा होते हुए सिंगरौली और भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्गो को चार लेने में शीघ्र परिवर्तित किया जाए। झांसी और बमिठा राजमार्ग के बारे में चौहान में बताया कि यह राजमार्ग विश्व प्रसिद्घ पर्यटन स्थल खजुराहो को बाकी देश से जोड़ता है।
कमलनाथ ने चौहान को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गो का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराया जाएगा क्योंकि देश के दक्षिण और पश्चिम हिस्से की ओर जाने के लिए मध्य प्रदेश पर यातायात का अधिक दबाव रहता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में मध्य प्रदेश की लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृत कराने के लिए भी वह पहल करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications