कश्मीर में पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय चौकी पर गोलीबारी
सेना के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि गोलीबारी के दौरान किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि भारत की ओर से इस गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।
अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के सउजियान सेक्टर में बुधवार को सुबह 10.45 बजे तीन-चार गोले दागे।"
अधिकारी ने कहा, "भारतीय सेना ने युद्ध विराम समझौते के उल्लंघन की इस घटना को गंभीरता से लिया है। हम इस बारे में पाकिस्तान को एक संदेश भेज कर इस उल्लंघन के कारणों के बारे में जवाब मांगेंगे।"
ज्ञात हो कि इस वर्ष एक महीने के भीतर युद्ध विराम समझौते के उल्लंघन की यह दूसरी घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications