लालू-शरद की नोकझोंक के बीच मीरा कुमार ने दी पहली व्यवस्था
दरअसल, मीरा कुमार के लोकसभाध्यक्ष निर्वाचित होने के मौके पर लालू बधाई भाषण दे रहे थे। इस दौरान लालू ने कुछ राजनीतिक बातें करनी आरंभ कर दी। वह परमाणु करार, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और सामाजिक न्याय की बातें करने लगे। लालू की यह बातें शरद यादव को नागवार गुजरी और उन्होंने आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
नोंकझोंक बढ़ती देख सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष को अपनी व्यवस्था देनी पड़ी। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को सदन की कार्यवाही में दर्ज न करने की व्यवस्था दी।
इस दौरान लालू ने अध्यक्ष को संबोधित करते हुए आशंका जताई, "भले ही सभी दलों के नेता सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग का आपको आश्वासन दे रहे हों लेकिन मुझे शक है कि सदन मर्यादित रहेगा। यहां झंझट अवश्यंभावी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications