आतंकवाद से लड़ने के लिए 50 खुफिया अधिकारी नियुक्त होंगे
राज्य के पुलिस महानिदेशक एस.एस.खंडवावाला ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के लिए 50 से अधिक खुफिया अधिकारियों की नियुक्ति करेगी और उन्हें अच्छे संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाएगी।
उन्होंने बताया कि सौराष्ट-कच्छ के तटीय इलाकों सहित 1600 किलोमीटर लंबे समुद्री तटों की सुरक्षा के लिए 27 समुद्री पुलिस स्टेशन बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि राज्य में पहले से ही तटीय इलाकों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के 10 पुलिस स्टेशन काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications