पीठ दर्द कम करने के लिए व्यायाम प्रभावी उपाय
अल्बर्टा विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए अध्ययन में पाया गया कि पुराने पीठ दर्द से परेशान 240 महिलाओं और पुरुषों के सप्ताह में चार दिन व्यायाम करने से 28 प्रतिशत लोगों का दर्द कम हुआ और 36 प्रतिशत में अपंगता घटी।
विश्वविद्यालय के एक्सरसाइज फिजियोलॉजी के प्रोफेसर राबर्ट केल के नेतृत्व में हुए अध्ययन में कहा गया कि जो लोग सप्ताह में केवल दो या तीन दिन जिम गए उनमें परिवर्तन का ऐसा स्तर नहीं देखा गया।
उल्लेखनीय है कि उत्तरी अमेरिका के करीब 80 प्रतिशत लोग पीठ दर्द से परेशान हैं।
पुराने पीठ दर्द से परेशान लोगों को 60-60 के समूहों में बांटा गया और उन्हें सप्ताह में दो, तीन और चार दिन वजन के साथ 16 हफ्ते व्यायाम कराया गया। हफ्ते में चार दिन व्यायाम करने वाले 28 प्रतिशत लोगों में दर्द कम हुआ। तीन दिन व्यायाम करने वालों में 18 प्रतिशत और दो दिन व्यायाम करने वालों में दर्द कम होने का प्रतिशत 14 प्रतिशत रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications