नेपाल के जलविद्युत सेक्टर में चौथी भारतीय कंपनी का प्रवेश
कुल 27.8 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति वाली कंपनी को जलविद्युत, ताप और परमाणु संयंत्रों की स्थापना में विशेषज्ञता हासिल है और उसे करनाली नदी पर बनने वाली फुलकोट करनाली जलविद्युत परियोजना के सर्वेक्षण का लाइसेंस दिया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि पीईएस पहले ही उत्तरांचल में 50 करोड़ रुपये की लागत से बिराही गंगा जलविद्युत परियोजना का निर्माण कर रही है और उसने नेपाल में इस परियोजना के लिए करीब तीन वर्ष पहले आवेदन किया था।
इससे पहले जीएमआर, इंफ्रास्ट्रक्च र लीजिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज (आईएल एंड एफएस) और सतलुज जल विद्युत निगम कंपनियों को नेपाल में जलविद्युत परियोजनाएं विकसित करने का ठेका मिल चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications