बजट में रियायती कराधान चाहता है आईटी हार्डवेयर उद्योग
सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादक संघ (एमएआईटी) की ओर बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है, "इस बात की पुरजोर मांग की गई है कि ढांचागत विसंगतियों को दूर करने के लिए सेवा कर व प्रतिकारी शुल्क में एकरूपता लाई जाए।"
ज्ञात हो कि फिलहाल सेवा कर 10 प्रतिशत है जबकि उत्पाद शुल्क या प्रतिकारी शुल्क आठ प्रतिशत है।
एमएआईटी के कार्यकारी निदेशक विन्नी मेहता ने बयान में कहा है, "संस्था के सदस्यों ने एक मत से और बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा देश में आईटी हार्डवेयर उद्योग को अत्यावश्यक प्रोत्साहन देने के लिए एक दीर्घकालिक व समग्र वित्तीय नीति की जरूरत है।"
ज्ञात हो कि प्रतिकारी शुल्क सीमा शुल्क के अलावा एक अतिरिक्त शुल्क है, जिसे आयात पर लगाया जाता है और वह उत्पाद शुल्क के बराबर होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications