पाकिस्तान में शरणार्थियों के बारे में वैध आंकड़ा नहीं
शरणार्थियों के बारे में अलग-अलग विभाग के अलग-अलग आंकड़े हैं। उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के समाज कल्याण विभाग ने कहा है कि उसने शरणार्थियों की संख्या 14 लाख दर्ज की है। उधर नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथारिटी के मुताबिक शरणार्थियों की संख्या 17 लाख है।
सेना ने जब 26 अप्रैल को अपना अभियान शुरू किया था तो उसने उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के तीन जिलों में 4,000 से 5,000 तालिबानी आतंकवादियों की मौजूदगी का अनुमान लगाया था। अब उसका कहना है कि इनमें से आधे आतंकवादी अपनी दाढ़ी मुंडवाकर शरणार्थियों की आड़ में संभवत: भाग चुके हैं।
पाकिस्तानी सरकार ने शरणार्थियों के लिए प्रारंभिक सहायता राशि के रूप में 8 अरब रुपये की स्वीकृति दी है। इस राशि में से प्रत्येक परिवार को 25,000 रुपये देने की बात कही गई है। लेकिन शरणार्थियों का सही आंकड़ा नहीं होने की वजह से इसके बंटवारे में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
सेना ने कहा कि उसने अब तक 1300 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है। लेकिन उसने अभियान को लेकर कोई समय सीमा नहीं तय की है। ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि शरणार्थी कब तक अपने घरों को लौट सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications