मौजूदा वित्तीय संकट राष्ट्रीय चिंता का विषय : मीरा कुमार
लोकसभा अध्यक्ष के पद पर अपने निर्वाचन के बाद अपने पहले संबोधन में मीरा कुमार ने कहा, "अब वह समय आ गया है कि जब हम चुनाव मैदान की गर्मी और धूल-धक्कड़ को भूल कर राष्ट्र के सम्मुख खड़ी सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान का प्रयत्न करें।"
उन्होंने कहा, "विश्व अभूतपूर्व वित्तीय मंदी के दौर से गुजर रहा है। जाहिर है कि यह संकट विश्वव्यापी है और हमारा देश भी इस संकट से अछूता नहीं है। सवाल यह है कि इस वैश्विक मंदी के बावजूद हम किस प्रकार देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।"
मीरा कुमार ने कहा, "वित्तीय संकट हमारी राष्ट्रीय चिंता का विषय होना चाहिए ताकि हम इस समस्या के समाधान के लिए एकमत होकर प्रयत्न कर सकें। यह वक्त का तकाजा है कि हम दलगत सीमाओं और परिप्रेक्ष्य से ऊपर उठकर राष्ट्रीय दृष्टिकोण अपनाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications