शिमला समर फेस्टिवल से बढ़ी पर्यटकों की आवक

शिमला होटलियर्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम कुकरेजा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "इस पांच दिवसीय सालान अंतर्राष्ट्रीय समर फेस्टिवल के अवसर पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।"

हिमाचल प्रदेश का पर्यटन विभाग फेस्टिवल के दौरान घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में 25 से 30 फीसदी के इजाफे की उम्मीद कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की महाप्रबंधक योगेश बहल ने कहा, "फेस्टिवल के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने से राज्य के राजस्व में 25 से 30 लाख रुपये अतिरिक्त जुड़ने की संभावना है।"

समर फेस्टिवल मंगलवार को शुरू हुआ और यह आगामी शनिवार को समाप्त होगा। फेस्टिवल के पहले ही दिन करीब 20,000 पर्यटक शिमला पहुंचे।

बॉलीवुड के मशहूर गायक सुरेश वाडेकर और कुणाल गांजावाला समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे। गायिक महालक्ष्मी और पंजाबी गायक जसबीर जस्सी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+