पीएम द्वारा भेल के बायलर संयंत्र के उद्घाटन की उम्मीद

भेल के कार्यकारी निदेशक वी.अनंतकृष्णन ने संवाददाताओं से कहा,"हम प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि इस मौके पर गृहमंत्री पी.चिदंबरम, भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख और ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित कई अन्य मंत्रियों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।

भेल ने तिरुचिरापल्ली में बायलर निर्माण क्षमता के विस्तार के लिए नए संयंत्र के निर्माण पर करीब 750 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

प्रतिवर्ष 27,500 करोड़ रुपये के विद्युत उपकरणों का निर्माण करने वाली भेल ने वर्ष 2012 तक शोध और विकास पर 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है।

भेल के महाप्रबंधक आर.कृष्णा ने कहा कि पिछले वर्ष कंपनी ने करीब 650 करोड़ रुपये शोध और विकास पर खर्च किए थे। वर्ष 2012 तक इसके 1,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+