नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या की
पुलिस ने बताया कि एक गश्ती वैन में जा रहे पुलिसकर्मियों पर सारंगा की पिरोलगढ़ी क्रासिंग पर आटो रिक्शा में सवार हमलावरों ने नजदीक से गोलाबारी की।
मृतकों में एक सहायक सब-इंस्पेक्टर शामिल है।
बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने बताया कि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।
इलाके में एक पुलिस दल की तैनाती की गई है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान आरंभ किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के तीन पश्चिमी जिलों बांकुड़ा, पश्चिमी मिदनापुर और पुरुलिया में नक्सलवादी सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications