जम्मू एवं कश्मीर मंत्रिमंडल का विस्तार 8 जून के बाद
चूंकि राज्य विधानसभा में सदस्यों की संख्या 87 है, लिहाजा नियमानुसार राज्य में 25 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी को इस विस्तार के तहत मंत्रिमंडल में आठ और सीटें मिल सकती हैं। इसमें से तीन कैबिनेट और पांच राज्यमंत्री हो सकते हैं।
सूत्रों ने कहा है कि श्रीनगर की हजरतबल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया आठ जून को समाप्त हो जाने के बाद किसी भी दिन मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।
कांग्रेस के एक नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "हमने रमन भल्ला और चौधरी मोहम्मद असलम के नाम पहले से तय कर रखे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications