अध्यक्ष पद पर मेरा निर्वाचन ऐतिहासिक : मीरा कुमार (लीड-1)

लोकसभा अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद मीरा कुमार ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "लोकसभाध्यक्ष के पद पर किसी महिला का निर्वाचन होना एक ऐतिहासिक फैसला है। इस महान और जीवंत लोकतंत्र में पहली महिला स्पीकर के रूप में चुने जाने पर मैं अत्यंत सम्मानित अनुभव कर रही हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं पूरी तरह से निष्पक्ष रहूं और सदन के सभी सदस्यों को अपने विचार व्यक्त करने का समान अवसर दूं।"

उन्होंने कहा, "सभी दलों के नेताओं ने मुझे सहयोग देने का वादा किया है। मैं भी उन्हें आश्वस्त करना चाहती हूं कि उन्हें भी मेरा भरपूर सहयोग मिलेगा। मैं जिस पद पर आसीन हुई हूं, मैं कोशिश करूंगी कि अगले पांच सालों तक उसकी गरिमा व मर्यादा को बनाए रखूं।"

उन्होंने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष के पद पर एक महिला का निर्वाचित होना सिर्फ सांकेतिक नहीं है बल्कि यह दर्शाता है कि देश में महिलाएं सशक्त हो रही है और उन्हें सशक्त करने के लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं। इस बार लोकसभा में भी सर्वाधिक 58 महिलाएं चुनकर आई हैं।"

कुमार ने कहा, "इस बार भारी संख्या में युवा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। मेरी कोशिश होगी कि मैं युवाओं को अपनी बात रखने का अधिक से अधिक मौका दूं।"

मीडियाकर्मियों को उन्होंने सुझाव दिया कि वे लोकसभा में होने वाले व्यवधानों को ही सिर्फ खबरों के रूप में न पेश करें बल्कि अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्यो को भी प्रमुखता से स्थान दें।

यह पूछे जाने पर कि चौदहवीं लोकसभा में सांसदों ने सदन की कार्यवाही में बहुत बाधा डाली थी और उसकी बैठकें भी बहुत कम हुई थी, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "विद्यमान परिस्थितियों में मैं भरपूर प्रयास करूंगी कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। इसके लिए क्या किया जाना चाहिए, इस पर मैं विचार करूंगी। मैं प्रयास करूंगी कि लोकसभा की अधिक से अधिक बैठकें हो। इसके लिए सभी दलों से बात करूंगी ताकि सरकारी खजाना फिजूल में न खर्च हो और समय की बर्बादी न हो।"

दागी सांसदों के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "दागी सांसद न चुने जाएं, यह हम सभी के लिए अच्छा होगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में काफी सुधार किया है। आखिरकार जनता ही ऐसे लोगों को चुनती है।"

बिहार के विकास से संबंधित एक सवाल पर उन्होंने कहा, "विकास आवश्यक है। इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार सजग है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+