सऊदी अरब में स्वाइन फ्लू का पहला मामला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक 40 वर्षीय महिला के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। यह महिला फिलीपींस की निवासी है।
यह महिला सोमवार को रियाद पहुंची थी। उसने कई एशियाई देशों का दौरा किया था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों के दौरान इस महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की चिकित्सा जांच की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications