अल्जीरिया में आतंकवादी हमले में 11 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बुधवार को खबर दी कि यह हमला मंगलवार देर रात बाउमर्डेस शहर से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में इस्सेर्स नामक जगह पर हुआ।
इस हमले में सात पुलिस अधिकारियों और कम से दो शिक्षकों की मौत हो गई। इन लोगों पर आतंकवादियों ने बम से हमला किया और अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications