अफगानिस्तान में विस्फोट में ब्रिटिश सैनिक की मौत
लंदन, 3 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में गश्त लगा रहे ब्रिटेन के एक सैनिक की विस्फोट में मौत हो गई। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने यहां बुधवार को दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह विस्फोट हेलमंद प्रांत के गेरेशक शहर के निकट हुआ।
इसके साथ ही यहां जारी संघर्ष में मरने वाले ब्रिटिश सैनिकों की संख्या बढ़कर 166 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications