सेंसेक्स 4 अंक गिरकर बंद हुआ (लीड-2)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 21.71 अंकों की बढ़त के साथ 14,902.62 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
दिन के कारोबार के दौरान 15,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर छूने वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 4.01 अंक नीचे 14,870.90 के स्तर पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले बुधवार को 0.25 अंक की तेजी के साथ 4,525.50 के स्तर पर खुला। कारोबार के खत्म होते वक्त निफ्टी 5.45 अंक नीचे 4,530.70 के स्तर पर था।
बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। यहां सूचीबद्ध 2,016 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 792 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications