फैक्टरी में आग से 5 मरे
पुलिस के मुताबिक एयर-कंडीशन का निर्माण करने वाली इस फैक्टरी के कम से कम चार कर्मचारी अभी भी लापता हैं। आशंका इस बात की है कि अगर वे अंदर फंस गए होंगे तो उनके बचने की संभावना न के बराबर है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, "पुष्ट जानकारी के मुताबिक पांच लोग मारे गए हैं जिनमें अग्निशमन दल के दो कर्मचारी भी हैं। तीन अन्य फैक्टरी के कामगार हैं।"
उन्होंने बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं जिन्हें यहां के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच को चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications