लुटेरों का पीछा करने में गई 5 लोगों की जान
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब पुलिस की जीप मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लुटेरों का पीछा कर रही थी, तभी उनकी गाड़ी एक तेल टैंकर से टकरा गई। घटना नेल्लौर जिले में कवली के पास हुई।
घटना में सहायक उप निरीक्षक कृष्णा राव, कांस्टेबल दीवैया, होम गार्ड बलैया, तेल टेंकर का सफाईकर्मी करुपा राव और लुटेरा वसंत राव मारे गए। इसके अलावा दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications