भूलवश जारी हो गई अमेरिकी परमाणु स्थलों की गुप्त सूची
वाशिंगटन, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के सैंकड़ों नागरिक परमाणु स्थलों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी से संबद्ध 266 पृष्ठों की एक गुप्त रिपोर्ट अमेरिकी सरकार ने भूलवश जारी कर दी। यह जानकारी 'न्यूयार्क टाइम्स' में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट में दी गई।
इस सूची में परमाणु हथियारों के ईंधन के भंडार स्थलों के मानचित्र भी शामिल हैं। भूलवश प्रकाशित हुए इस दस्तावेज के हर पóो पर "अति गोपनीय" लिखा है। यह सूची सोमवार को एक ऑन-लाइन न्यूजलैटर पर जारी हुई।
प्रशासन के प्रकाशन कार्यालय की सरकारी वेबसाइट से इस दस्तावेज को अखबार की ओर पूछताछ किए जाने के बाद मंगलवार शाम को हटा लिया गया।
समझा जा रहा है कि यह रिपोर्ट संवेदनशील तो है लेकिन गोपनीय नहीं। इसे अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को सौंपने के लिए तैयार किया गया था।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यह दस्तावेज पांच मई को कांग्रेस को समीक्षा और संभावित संशोधन के लिए भेजा था और सरकारी छापाखाने ने इस घोषणापत्र के प्रारूप को वेबसाइट पर डाल दिया। मंगलवार शाम तक इसके कारणों पर रहस्य बना रहा।
'न्यूयार्क टाइम्स' ने कई परमाणु विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि इस खुलासे से किसी किस्म का नुकसान होने की आशंका बहुत कम है। ज्यादातर संवेदनशील सूचनाएं पहले से ही सार्वजनिक हो चुकी हैं।
लेकिन वाशिंगटन में फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के सुरक्षा विशेषज्ञ स्टीफन ऑफ्टरगुड की राय अलग है। उन्होंने कहा कि इस भूल से अमेरिकी परमाणु कार्यक्रमों से जुड़ी सभी सूचनाएं एक ही जगह उपलब्ध हो गईं।
कांग्रेस को भेजते समय ओबामा ने इस पत्र को "संवेदनशील लेकिन गैर गोपनीय" करार दिया था। उसमें कहा गया था कि प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए अमेरिका द्वारा एकत्र की गई सभी सूचनाओं का सूचना की स्वतंत्रता से संबद्ध अधिनियम के तहत खुलासा नहीं किया जाए।
इस रिपोर्ट में सैंकड़ों परमाणु स्थलों और उनकी गतिविधियों का ब्यौरा दिया गया है। प्रत्येक पृष्ठ के ऊपरी हिस्से में 'अत्यंत गोपनीय सेफगार्ड्स संवेदनशील' लिखा है।
रिपोर्ट में अमेरिका के दर्जनों संघीय एवं निजी परमाणु स्थलों के साथ-साथ तीन परमाणु हथियार प्रयोगशालाओं-लास एलामॉस, लिवरमोर और सेंडिया के बहुत से परमाणु कार्यक्रमों और सुविधाओं की जानकारी दी गई है।
सबसे ज्यादा गंभीर खुलासा टेóोसी स्थित ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी के सेंटर से संबद्ध है। यह स्थल अत्याधिक संवर्धित यूरेनियम के लिए राष्ट्र का 'फोर्ट नॉक्स' कहलाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications