अफगानिस्तान में 11 तालिबानी ढेर
काबुल, 3 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 11 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान सरजंग ने बताया, "जाबुल प्रांत की राजधानी कलत के नोर्वाक क्षेत्र में मंगलवार रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष हुआ।"
उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
सरकारी और अमेरिका के नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों पर हमले तेज करने का प्रण लेने वाले तालिबान आतंकवादियों की ओर से इस घटना के बारे में कोई बयान नहीं आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications