चोरी के आरोप में किशोर का सिर मूंडा
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के सदर इलाके में मंगलवार शाम कुछ दुकानदारों ने कुंदन (12 वर्ष) पर चोरी का आरोप लगाकर पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसका सिर मूंड दिया। घायल किशोर को मंगलवार देर रात कुछ राहगीरों ने जिला अस्पलात में भर्ती कराया।
जिले के पुलिस प्रमुख प्रीतिंदर सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए सदर बाजार में जूतों के दुकानदार सुखबीर सिंह सहित अन्य पांच दुकानदारों के खिलाफ आज मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक शहर के आलमनगर निवासी कुंदन के बताया कि वह एक टेंट हाऊस में काम करता है और मंगलवार शाम को वह सदर बाजार इलाके से गुजर रहा था तभी उसकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद वह सुखबीर की दुकान के नीचे बैठ गया। थोड़ी ही देर में दुकानदारों ने उसे चोर कहकर पीटना शुरू कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications