रेड्डी ने दूसरी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला

हैदराबाद, 3 जून (आईएएनएस)। वाई.एस.राजशेखर रेड्डी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दूसरी बार कार्यभार संभाल लिया।

रेड्डी ने राज्य सचिवालय पहुंचकर एक फाइल पर दस्तखत कर मुख्यमंत्री पद का औपचारिक कार्यभार संभाल लिया।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 13 दिन बाद 60 वर्षीय रेड्डी अपने कार्यालय पहुंचे जहां कैबिनेट सहयोगियों, प्रधान सचिव रमाकांत रेड्डी और सचिवालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

रेड्डी ने गत 20 मई को शपथ ली थी लेकिन वह अपना सरकारी कामकाज बेगमपेट स्थित कार्यालय से निपटा रहे थे।

शपथ ग्रहण के सप्ताह भर बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ पांच दिन की तीर्थ यात्रा पर इजरायल चले गए थे।

हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कुल 294 सीटों में से 156 पर कामयाबी मिली थी। इसके अलावा लोकसभा की 42सीटों में से भी 33 कांग्रेस की ही झोली में गई थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+