अमेरिकी विश्वविद्यालय में हिंदू और उर्दू को मिलेगा बढ़ावा
विश्वविद्यालय के 'भारतीय अध्ययन कार्यक्रम' को यह अनुदान 'स्टारटॉक' कोष के तहत दिया गया है। यह अनुदान माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को हिदी और उर्दू की शिक्षा देने की खातिर चलाए गए चार सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए है। इन दो भाषाओं के अलावा छात्रों को चीनी एवं कुछ अन्य भाषाओं की शिक्षा भी दी जाएगी।
स्टार टॉक अमेरिका में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए 'नेशनल सेक्योरिटी लैंग्वेज इनीशिएटिव' (एनएसएलआई) की ओर से शुरू किया गया कार्यक्रम है। इसके तहत छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी और उर्दू के लिए 22 जून से 17 जुलाई के बीच कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान हर सप्ताह 20 घंटे की पढ़ाई होगी।
भारतीय अध्ययन कार्यक्रम में हिंदी-उर्दू भाषा के समन्वयक और शिक्षक सुंगोक होंग ने कहा, "हमार लक्ष्य है कि छात्र इन भाषाओं में संप्रेषण के लिए भाषायी और सांस्कृतिक परिपूर्णता हासिल कर लें।"
इस कार्यक्रम के लिए इंडियाना, केन्टकी, ओहायो, पेंसिलवानिया, विस्कोंसिन, कैलीफोर्निया और हवाई से 20 छात्रों का चयन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications