बिहार में 2 वाहनों की टक्कर में 5 की मौत
पटना, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो वाहनों की टक्कर में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर फतेहपुर गांव के नजदीक एक ट्रक और एक ट्रैक्टर में सीधी टक्कर से एक महिला सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया।
सदर थाना के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बुधवार को बताया कि इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज नालंदा के अस्पताल में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि सभी मृतक फतेहपुर गांव के रहने वाले थे तथा गंगा दशहरा के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार बताये जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications