बांग्लादेश के मदरसों में अनिवार्य होगा राष्ट्रगान
यह अनुशंसा कुछ सांसदों की उस शिकायत के बाद की गई जिसमें कहा गया था कि कुछ संस्थानों में राष्ट्रगान नहीं गाया जा रहा है। प्रधानमंत्री शेख हसीना देश के शिक्षा प्रणाली में सुधार कर रही हैं। सरकार विद्यालयों के प्रबंधन पर नियंत्रण करने के बारे में सोच रही है।
संसदीय समिति राशिद खान मेनन ने स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' को बताया, "हमने फैसला किया है कि मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रगान अनिवार्य होगा। अगर राष्ट्रगान नहीं गाया जाता तो उन संस्थानों में वेतन रोक दिया जाएगा। समिति के कुछ सदस्यों को पता चला है कि कुछ मदरसों में राष्ट्रगान नहीं गाया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications