उज्जैन में चंदन तस्करों से मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल
उज्जैन, 3 जून (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार सुबह चंदन तस्करों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि पुलिस ने टाटा सूमो में सवार चार चंदन तस्करों को दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह चंदन तस्करों के उज्जैन से गुजरने का सुराग मिला। हिंगोरिया थाना क्षेत्र में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने जब टाटा सूमो को रोकने की कोशिश की तो चंदन तस्करों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक बाद में नाकेबंदी कर पुलिस ने चार चंदन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के तीन फरार सदस्यों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications