भोपाल में 11 वर्षीय बच्चे की हत्या

Madhya Pradesh map
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बच्चे की मंगलवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एशबाग थाना क्षेत्र के फरहत अफजा इलाके में रहने वाले बादशाह कुरैशी का बेटा दानिश (11 वर्ष) पड़ोसी के घर जा रहा था तभी रास्ते में उस पर चाकुओं से वार किया गया। दानिश को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पड़ोसियों पर शक की सुई

दानिश के पिता बादशाह कुरैशी की पड़ोस में ही रहने वाले नफीस, नईम और अरमान से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। कुरैशी अपने पुत्र की हत्या के लिए उन्हीं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

एशबाग थाने के प्रभारी कुबेर सिंह राजपूत ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि बालक के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+