पाक ने 71 प्रशिक्षुओं को मुक्त कराया

पाकिस्तानी सेना के मुताबिक सेना के ही रजमाक कैडेट कॉलेज के इन छात्रों और स्टाफ के सदस्यों को गारयुम इलाके में भीषण लड़ाई के बाद छुड़ाया जा सका। यह इलाका उत्तरी वजीरिस्तान के रजमाक कस्बे के निकट स्थित है जिसे अल कायदा और तालिबान आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।
दोनों ओर से गोलीबारी जारी
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि के 71 कैडेट और उसके स्टाफ के नौ सदस्यों को मुक्त करा लिया गया। प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादी कैडेटों को उत्तरी वजीरिस्तान से दक्षिणी वजीरिस्तान ले जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें मुक्त करा लिया गया।
इस बचाव अभियान में दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में कितने लोग मारे गये हैं, इसकी खबर अभी नहीं मिली है। अभी और बंधकों को छुड़ाने के लिए भीषण लड़ाई जारी है। दोनों ओर से ग्रेनेड हमले व गोलीबारी हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications