उत्तर कोरिया के 'उत्तराधिकारी की घोषणा'

उत्तर कोरिया के 'उत्तराधिकारी की घोषणा'

पिछले साल उत्तर कोरिया के नेता किम जॉंग इल को पक्षाघात हुआ था तभी से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो किसे अपना उत्तराधिकारी बनाएंगे.

उत्तर कोरिया में 25 मई को हुए परमाणु परीक्षण के बाद अधिकारियों से कथित रूप से यह कहा गया था कि वे किम जॉंग उन को अपना समर्थन दें.

कौन हैं किम जॉंग उन

उत्तर कोरिया के नए उत्तराधिकारी के बारे में बहुत कम जानकारी है. वो किम जॉंग इल के सबसे छोटे बेटे हैं और उनका जन्म 1983 या 1984 में हुआ था.

उल्लेखनीय है कि यह ख़बर दक्षिण कोरिया के अख़बारों में संसदीय गुप्तचर समिति के सदस्यों के हवाले से छपी है. समिति के सदस्यों को कथित रूप से राष्ट्रीय गुप्तचर सेवा ने इसकी जानकारी दी. हालांकि गुप्तचर सेवा ने इस समाचार की पुष्टि करने से इनकार कर दिया.

समाचार एजेंसी एपी ने ख़बर दी है कि संसदीय गुप्तचर समिति के सदस्य पार्क जिए वन ने स्थानीय रेडियो को बताया कि उन्हें सरकार की तरफ़ से यह जानकारी मिली है.

उत्तर कोरिया के एक अख़बार में यह ख़बर भी छपी है कि उत्तर कोरिया के लोगों को किम जॉंग उन की प्रशंसा का गीत सिखाया जा रहा है. कहते हैं कि किम जॉंग उन को स्कींग का शौक़ है और उन्होने स्विट्ज़रलैंड के एक स्कूल में अंग्रेज़ी, जर्मन और फ़्रैंच भाषाएं सीखी हैं.

किम जॉंग उन की स्वर्गीय माँ को यॉंग हुइ जापान में जन्मी नर्तकी थीं और इस बात पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या वो किम जॉंग इल की क़ानूनी पत्नी थीं या रखैल.

उत्तर कोरिया में उत्तराधिकार की प्रक्रिया 20 साल पहले हुई थी जब वर्तमान नेता किम जॉंग इल के पिता किम इल सुंग ने उन्हे 1980 में उत्तराधिकारी मनोनीत किया गया था.

परमाणु कार्यक्रम पर चिंता

बीबीसी के संवाददाता क्रिस हॉग का कहना है कि यह अटकलें पहले भी लगाई जाती रही हैं कि उत्तर कोरिया के नेता के सबसे छोटे बेटे को उत्तराधिकारी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है और उन्हें जनवरी में ही उत्तराधिकारी मनोनीत कर दिया गया था.

दक्षिण कोरिया की एक समाचार एजेन्सी ने अप्रैल में यह ख़बर भी दी थी कि उन्हें देश के शक्तिशाली राष्ट्रीय प्रतिरक्षा आयोग का सदस्य बनाया गया है.

परमाणु शक्ति सम्पन्न उत्तर कोरिया पर किम जॉंग इल के बाद कौन शासन करेगा इस पर प्रसार माध्यमों में अटकलें लगती रही हैं. उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और हाल में हुए मिसाइल परीक्षणों को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी में काफ़ी चिंता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+