Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चांद का स्वागत जूते से करेगी फिज़ा

Chand Mohammad And Fiza
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद की दूसरी पत्नी अनुराधा बाली उर्फ फिजा ने सोमवार को कहा कि "अगर मैं उससे मिली तो जूते से स्वागत करूंगी"। इन खबरों पर कि चांद ने लंदन से फोन पर उन्हें तलाक दिया है फिजा ने सोमवार को इस तलाक की वैधता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चांद ने उसके साथ धोखा किया है।

फिजा ने कहा कि फोन पर दिए गए तलाक को कोई नहीं मानता। यहां तक कि मुस्लिम धर्म के अनुसार भी तलाक को तभी वैध माना गया है जब वह काजी और दो गवाहों की उपस्थिति में दिया गया हो। फिजा का यह गुबार उन खबरों के बाद निकला जिसमें कहा गया कि चांद लंदन से दिल्ली पहुंच चुका है। फिजा ने कहा कि हमने बहुत पहले ही मीडिया से कह दिया था कि चांद चुनाव के बाद भारत लौट आएगा।

फिजा ने कहा कि अब आप देख सकते हैं कि चुनाव संपन्न होते ही उसकी बीमारी अचानक दूर हो गई। चंद्र मोहन और अनुराधा बाली ने इस्लाम धर्म कबूल कर पिछले वर्ष नवंबर में उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी की थी। इसके बाद चंद्रमोहन की उप मुख्यमंत्री की कुर्सी भी चली गई थी लेकिन जल्द ही दोनों के संबंधों में खटास उत्पन्न हो गया और वे अलग-अलग हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+