ट्रक खाई में गिरने से 5 की मौत, 4 घायल
जालौन (उत्तर प्रदेश), 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मंगलवार को एक ट्रक के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। मरने वाले एक ही परिवार के थे और वे बेतवा नदी में स्नान करके लौट रहे थे।
जिले के डकोर थाना प्रभारी बी.पी.सिंह ने आईएएनएस को बताया कि हादसा मंगलवार सुबह उरई-जालौन मार्ग पर डकोर कस्बे के निकट उस समय हुआ जब बालू से लदा ट्रक 10 मीटर गहरी खाई में पलट गया। ट्रक में सवार वीरेंद्र सिंह (45), उनके दो बेटों, बहन और पत्नी की मौत हो गई। घटना में ट्रक चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications