स्पीकर पद के लिए मीरा कुमार ने भरा पर्चा

मीरा ने लोकसभा महासचिव के कार्यालय में जाकर पर्चा दाखिल किया। उस समय उनके साथ मुखर्जी भी थे। लोकसभा महासचिव पी डी पी अचारी ने आईएएनएस को बताया, "लोकसभाध्यक्ष पद के लिए मीरा कुमार का नामांकन दाखिल हो चुका है।"
सोनिया गांधी ने दिया प्रस्ताव
बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुखर्जी ने कहा, "हमने नामांकन दाखिल कर दिया है। मीरा के नाम का प्रस्ताव सोनिया जी ने किया था और मैंने उनका समर्थन किया था।" नामांकन भरते समय नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम नेता टी.आर. बालू भी मीरा के साथ थे।
पांच बार सांसद रही दलित नेता मीरा कुमार इस पद पर आसीन होने वाली प्रथम महिला होंगी। संप्रग की बैठक में इस पद के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने जल संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभाध्यक्ष पद का औपचारिक चुनाव बुधवार को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications