मनचाहा चैनल न देखने देने पर बच्चे ने की साथी की हत्या
जिले के गोसाईगंज थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घटना गोरेगांव की है, जहां सोमवार रात रंजीत सिंह का बेटा श्याम (10) अपने दोस्तों के साथ घर में कार्टून चैनल देख रहा था, तभी उसका मित्र सिद्धांत (10 ) वहां पहुंचा और रिमोट छीनकर अपना पसंदीदा चैनल देखने लगा। इस बात पर श्याम और सिद्धांत में झागड़ा हो गया। श्याम ने अपना आपा खोते हुए सिद्धांत को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि गोली 315 बोर की देसी पिस्तौल से चलाई गई जिसे जब्त कर लिया गया है। श्याम के पास पिस्तौल कैसे पहुंची इस बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के बाद फरार श्याम की तलाश भी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications