दक्षिण अफ्रीका की स्वर्ण खान में मौतों की संख्या बढ़कर 67 हुई

जोहांसबर्ग, 2 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में हाल के वर्षो में सोने की खान में हुई सबसे भयानक दुर्घटना में मृतकों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 67 हो गई। अन्य अवैध श्रमिकों के शव भी खान से बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि खान में आग भड़कने के बाद दम घुटने से इनकी मौत हुई।

पुलिस ने कहा कि हारमोनी गोल्ड कंपनी की इलैंड स्थित खान से मंगलवार को 25 और शव बरामद किए गए।

सोमवार को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी स्वर्ण उत्पादक कंपनी हारमोनी गोल्ड ने एक बयान में कहा कि सेंट्रल फ्री स्टेट राज्य की इलैंड खान में 36 अवैध खनिकों के शव मिले।

पुलिस अधिकारी स्टीफन थेकेंग ने समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि छह अन्य लोगों के शव भी खान के एक अन्य हिस्से से पाए गए।

सोने की कीमतें बढ़ने के साथ ही खान कंपनियां और पुलिस अवैध खनन को रोकने के प्रयास में लगी हैं।

हारमोनी ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में इलैंड स्वर्ण खान में 294 अवैध खनिकों को पकड़ा गया है।

सोने का अवैध खनन बहुत जोखिम भरा काम है क्योंकि वह खानों के अप्रयुक्त भागों में होता है, जिन पर लंबे समय से कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इन स्थानों में विस्फोटक गैसें भी एकत्र रहती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+