कश्मीर घाटी में उबाल, झड़प में 12 घायल (लीड-1)
श्रीनगर में कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बंद के आह्वान के दूसरे दिन भी श्रीनगर में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लागू रहे और घाटी का जनजीवन प्रभावित हुआ।
पुलिस महानिदेशक (अपराध अन्वेषण विभाग) अशोक भान ने कहा कि घाटी में कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है।
दोनों महिलाएं सोपियां कस्बे के एक झरने के समीप मृत पड़ी मिली थीं। उनके संबंधियों और पड़ोसियों का आरोप है कि युवतियों से बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई।
राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महिलाओं की मौत की घटना की न्यायिक जांच के साथ ही सोपियां के जिला मजिस्ट्रेट एम.आर. ठाकुर के तबादले के आदेश भी दिए हैं।
सोमवार को बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों की वजह से मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में भारी तादाद में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए।
बटमालू, नूरबाग, साफाकदल, मलिक साहिब, चानपोरा और वतल कदल में गुस्साए युवकों के गुटों की सुरक्षा बलों से झड़पें हुईं।
प्रशासन के अनुसार शहर की स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। बांदीपोरा से मिली खबरों में भी प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर पथराव किए जाने की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications