आस्ट्रेलिया गए छात्रों के अभिभावकों का पंजाब में प्रदर्शन
कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अकाली दल सहित सभी बड़े राजनीतिक दलों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। अभिभावकों ने पटियाला के डिवीजनल कमिश्नर जे.एस.बीर को एक ज्ञापन भी दिया।
बीर ने आईएएनएस से कहा,"पूरे पंजाब से चिंतित अभिभावक आए। हम समस्या को समझते हैं और संदेश को उच्च अधिकारियों तक भेज देंगे।"
बीर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जो गृह मंत्रालय भी संभाल रहे हैं, स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications