ब्राजीली पायलट ने देखे लापता फ्रांसीसी विमान के टुकड़े
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्राजीली वायुसेना ने सोमवार को देर रात इस बात की पुष्टि की थी कि विमान चालक ने अटलांटिक महासागर के बीचों बीच 'नारंगी रंग के धब्बे' देखे थे। पर्यवेक्षणों के मुताबिक यह लगभग वही समय था जब एयर फ्रांस 447 विमान रडार पर से गायब हुआ।
टीएएम के चालक दल के सदस्यों ने यूरोप से ब्राजली के बीच समुद्र में कुछ चमकते हुए धब्बे देखे उन्होंने ब्राजील में अधिकारियों को इस सबंध में जानकारी भी दी।
एएफ 447 विमान में कुल 228 लोग सवार थे। यह विमान सोमवार को ब्राजील से पेरिस की उड़ान भरते वक्त लापता हो गया था। फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पेरिस में कहा कि विमान में किसी के जीवित बचे होने की संभावना बहुत क्षीण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications