लापता फ्रांसीसी विमान में सवार हैं ब्राजील के राजकुमार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार साओ पालो में परिवार के प्रतिनिधि के अनुसार इस विमान में 26 वर्षीय युवराज प्रेडो लुई डी ओर्लियांस ई ब्रगांसा भी सवार हैं।
युवराज प्रेडो ब्राजील के अंतिम सम्राट पीटर द्वितीय के वंशज हैं। पीटर द्वितीय का 1889 में गणराज्य घोषित से होने से पहले तख्ता पलट कर दिया गया था।
इस विमान में 228 लोग सवार हैं और यह सोमवार को रियो डी जनेरियो से पेरिस जाते समय राडार स्क्रीन से गायब हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications