ऑयल इंडिया का आईपीओ सितम्बर में
उन्होंने इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी)और तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) जैसी अन्य सार्वजनिक तेल कंपनियों के विनिवेश से इंकार किया।
उन्होंने कहा कि ओआईएल के विनिवेश की योजना काफी समय से थी लेकिन बाजार की खराब स्थिति के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
ओआईएल के अध्यक्ष एन.एम.बोरा ने कहा कि कंपनी के बोर्ड को आईपीओ की योजना से अवगत करा दिया गया है।
ओआईएल के अलावा सरकार कई अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में हिस्सेदारी बेचना चाहती है, जिससे आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के लिए धन जुटाया जा सके।
अंतरिम बजट में सरकार ने विनिवेश से 1,120 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications