राहुल, वरुण और अन्य ने मंगलवार को शपथ ली

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव और भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी आज ही शपथ ली।

सबसे अंत में तमिलानडु के कांग्रेस सांसद मणिका तगोरे ने शपथ ली। शपथ लेने से पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नमस्कार किया।

राज्यवार शपथ प्रक्रिया के दौरान जब तमिलनाडु के सांसद शपथ ले रहे थे तो तगोरे मौके पर उपस्थित नहीं थे।

बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा और गुरुवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

राहुल गांधी के शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर और जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी ताली बजाने में शामिल हुईं।

शपथ लेने के बाद राहुल विपक्षी बेंचों की ओर गए और लालकृष्ण आडवाणी, मुलायम सिंह यादव और बासुदेब आचार्य से हाथ मिलाया।

पहली बार सांसद बने और हिंदी में शपथ लेने से पहले वरुण गांधी ने अपनी ताई सोनिया गांधी का आर्शीवाद लिया।

अपनी चाची मेनका गांधी के शपथ लेते समय स्पीकर गैलरी में अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ बैठी प्रियंका गांधी मुस्करा रहीं थीं। बहरहाल मेनका और प्रियंका ने एक दूसरे से नजरें नहीं मिलाईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+